logo

भाजपा नेता ने कहा मैंने ही बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो वायरल किया था, आगे भी करता रहूंगा

वोललो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

कुछ महीने पहले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से जुड़ा एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए रविवार को भाजपा नेता विकास सिंह  साइबर थाना गये थे। अवर निरीक्षक दीपक कुमार ने उन्हें पक्ष रखने को कहा था।  विकास सिंह ने बताया कि जनप्रतिनिधि की अच्छाई और बुराई आम जनता के बीच लाना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है। इसलिए उन्होंने वीडियो वायरल किया। उन्होंने बताया कि अश्लील वीडियो उनको एक पोर्टल न्यूज चैनल के जरिए मिला था। जो कि वीडियो स्क्रीन की रिकॉर्डिंग थी। उसे एडिट नहीं किया जा सकता। उन्होंने वीडियो वायरल कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाया है। उन्होंने साफ तौर पर यह भी कह दिया है कि जब तक महिला खुद सामने नहीं आती है या बन्ना गुप्ता खुद महिला को सामने नहीं लाएंगे। तब तक वह वीडियो वायरल होता रहेगा। विकास सिंह ने साइबर थाना प्रभारी से मांग की है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा दिये गये आवेदन को निरस्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए क्योंकि वह वीडियो असली है। 

दूसरी लड़की का लिया गया है बयान
बता दें कि विकास सिंह ने अप्रैल माह में ही दावा किया था कि जिस लड़की का वीडियो जारी कर सफाई पेश किया गया था वह दूसरी लड़की है। विकास ने कहा था कि मैं पूरे प्रमाण के साथ साबित कर सकता हूं कि वीडियो बना कर अपनी बातें रखने वाली लड़की नकली है। वह कहते दिखे थे कि अपने दामन में लगे दाग को छुपाने के लिए मंत्री बन्ना गुप्ता ने चैटिंग वाली लड़की से मिलते-जुलते शक्ल की लड़की को सामने लाकर वीडियो बनवाया। विकास सिंह ने बताया कि जिस लड़की से 17 अप्रैल को रात्रि 1:26 पर अश्लील वीडियो चैटिंग की जा रही थी, उसकी गर्दन में तिल का निशान है। साथ ही उस लड़की की दर्जनों फोटो लगभग सभी के पास है और सभी फोटो में तिल देखा जा सकता है, लेकिन बन्ना गुप्ता ने जिस लड़की को सामने लाकर अपने आपको बचाने का असफल प्रयास किया है, उस लड़की के गर्दन में तिल नहीं है। उन्होंने कहा था कि, पूरे समाज के साथ-साथ कानून को बरगलाने के अपराध के जुर्म में उस लड़की की गिरफ्तारी की मांग विकास सिंह ने किया है। विकास सिंह ने कहा वीडियो बनाने के पूर्व लड़की को पार्लर में ले जाकर हमशक्ल करने का प्रयास भी किया गया था।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N